उत्तराखण्ड:सीबीएसई 10वीं में एक बार फिर उत्तराखंड के होनहारोें ने पूरे देश में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऊधमसिंह नगर के भारतीयम इंटर कॉलेज के छात्र ऋषित अग्रवाल ने देहरादून रीजन में टॉप किया है। वहीं, दून रीजन के टॉप-3 में उत्तराखंड के 11 छात्र शामिल हैं। देहरादून रीजन में उत्तर प्रदेश के भी कई जिले शामिल हैं।

छात्राएं फिर अव्वल
देहरादून रीजन में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। कुल 79,631 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा पास की। इसमें 87.70 प्रतिशत छात्र और 92.82 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं।
दून रीजन से 80 हजार 168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत
सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से 80 हजार 168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। दून रीजन में उत्तराखंड के 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों के 1095 स्कूल शामिल हैं। जिनमें 984 निजी स्कूल और 111 केवी व जवाहर नवोदय विद्यालय आते हैं।
ये है टॉप-3 छात्र
छात्र का नाम स्कूल का नाम अंक
1. ऋषित अग्रवाल भारतीयम इंटर स्कूल, ऊधमसिंह नगर 498
2. आस्था कंडवाल डीएसबी इंटरनेशनल, ऋषिकेश 497
2. आर्यन भट्ट एवी बिरला इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी 497
2. रितिका पालीवाल एवी बिरला इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी 497
2. हर्षी सिंह द गुरुकुल फाउंडेशन, काशीपुर 497
3. हर्ष वर्धन गुप्ता ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल, रुड़की 496
3. काव्या उपाध्याय निर्मला कान्वेंट काठगोदाम 496
3. शिवांग सक्सेना जेसी पब्ल्कि स्कूल, रुद्रपुर 496
3. प्रिया सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर 496
3. आरूषि बत्रा सरफ पब्लिक स्कूल, खटीमा 496
3. प्रतिष्ठा पांडेय सरफ पब्लिक स्कूल, खटीमा 496
दून रीजन के सात साल के रिजल्ट पर एक नजर
वर्ष 2014
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,31,435
पास प्रतिशत : 99.07
पास छात्र : 98.82
पास छात्राएं : 99.54
वर्ष 2015
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,35,688
पास प्रतिशत : 97.26
पास छात्र : 96.71
पास छात्राएं : 98.27
वर्ष 2016
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,53,768
पास प्रतिशत : 96.58
पास छात्र : 96.15
पास छात्राएं : 97.35
वर्ष 2017
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,34,943
पास प्रतिशत : 96.80
पास छात्र : 97.10
पास छात्राएं : 98.30
वर्ष 2018
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,37,315
पास प्रतिशत : 81.89
पास छात्र : 78.29
पास छात्राएं : 87.97
वर्ष 2019
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,46,988
पास प्रतिशत : 89.04
पास छात्र : 86.50
पास छात्राएं : 93.03
वर्ष 2020
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 79,631
पास प्रतिशत : 89.72
पास छात्र : 87.70
पास छात्राएं : 92.82