lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क…..

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में टिड्डी दल के हमलों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. दिल्ली सरकार ने खड़ी फसलों, वनस्पति, बगीचों और बागों पर इंसेक्टिसाइड और पेस्टीसाइड (कीटनाशकों) का छिड़काव करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है.

दिल्ली सरकार ने राजधानी में रेगिस्तानी टिड्डियों के संभावित हमले को रोकने के लिए खड़ी फसलों, बाग-बगीचों में कीटनाशकों का छिड़काव करने को कहा है. कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ए पी सैनी ने बुधवार को जारी एक एडवाइजरी में अधिकारियों से राष्ट्रीय राजधानी में टिड्डी दल के हमले को रोकने के लिए जनता तथा किसानों के लिहाज से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा.

एडवाइजरी के अनुसार, ‘‘टिड्डी दल दिन में उड़ान भरता है और रात में आराम करता है इसलिए इसे रात में नहीं ठहरने देना चाहिए.”इसमें अधिकारियों से क्लोरोपायरीफोस और मैलाथियोन कीटनाशकों का छिड़काव करने को कहा गया है.दिल्ली का वन विभाग अपनी नर्सरियों में पौधों को टिड्डी के प्रकोप से बचाने के लिए पॉलीथिन से ढकने पर विचार कर रहा है.

वन विभाग के अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा कि पेड़ों को तो ढकना संभव नहीं है. कम से कम नर्सरियों के पौधों को ढका जा सकता है. उन्होंने कहा कि पॉलीथिन से पौधों को ढक देने से उन्हें धूप से भी बचाया जा सकता है. सिंह ने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में रसायनों का छिड़काव पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

एक दिन में 100 से 200 किलोमीटर तक का सफर तय
टिडि्डयों का जीवन सामान्यतया 3 से 6 माह का होता है. नमी वाले इलाकों में ये एक बार में 20 से 200 तक अंडे देती हैं, जो 10 से 20 दिन में फूटते हैं. शिशु टिड्डी का पेड़-पौधे खाती है, 5-6 हफ्ते में बड़ी हो जाती है. इन्हें मारने का सबसे अच्छा उपाय अंडों के फूटते ही उन पर रसायन का छिड़काव है. टिड्डी अपने वजन से कहीं अधिक भोजन एक दिन में खाती है. ये एक दिन में 100 से 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है.

1 लाख 25 हजार एकड़ खेतों को नुकसान
अलग-अलग राज्यों में टिड्डियों के हमले से 1 लाख 25 हजार एकड़ खेतों को नुकसान पहुंचा है. 4 करोड़ टिड्डियों का दल 35 हजार लोगों के हिस्सा का अनाज खा सकता है. मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा हमने मीटिंग की हाई अलर्ट किया, भारत सरकार ने भी हाई अलर्ट किया, फायर गाड़ियों से स्प्रे करके 70 परसेंट का सफाया कर दिया है, जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें आरबीसी 6 (4 ) के अंतर्गत मुआवजा देकर क्षतिपूर्ति की जाएगी.

टिड्डी दल पर नियंत्रण के लिए ड्रोनों के जरिए किया जाएगा कीटनाशकों का छिड़काव
भारत सरकार ने टिड्डी नियंत्रण की मुहिम में ड्रोन्स का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. कृषि मंत्रालय ने बुधवार को इसका ऐलान किया. कृषि मंत्रालय के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 21 मई को शर्तों के साथ टिड्डों के खिलाफ मुहिम छेड़ने के लिए ‘रिमोटली पाइलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम’ को मंज़ूरी दे दी है.

टिड्डों की समस्या पर नियंत्रण के लिए ड्रोन्स के जरिए कीटनाशकों के इस्तेमाल के लिए सरकार ने टेंडर के द्वारा दो कंपनियों की पहचान कर ली है. ड्रोन्स के जरिए बड़े पेड़ों और दुर्गम इलाकों में एरियल स्प्रेइंग करने की तयारी है. साथ ही टिड्डों के खिलाफ मुहीम तेज़ करने के लिए सरकार ने 60 अतिरिक्त स्प्रेयर यूनाइटेड किंगडम से मंगाने का फैसला किया है. साथ ही, 55 नई गाड़ियां कीटनाशकों के छिड़काव के लिए खरीदने का फैसला लिया गया है.

फिलहाल टीड्डों के खिलाफ मुहिम में 89 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों, 120 सर्वे करने वाली गाड़ियों, स्प्रे इक्विपमेंट्स से लाईड 47 कंट्रोल गाड़ियां और 810 ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अभी लोकस्ट कंट्रोल ओफ्फिसिए के पास 21 Micronair and 26 Ulvamast स्प्रे इक्विपमेंट्स हैं जिनका इस्तेमाल प्रभावी तरीके से कीटनाशकों के छिड़काव के लिए किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *