lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

CAA-NRC के समर्थक भिड़ 15 घायल

पटना: देश भर में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर एक धड़ा विरोध में है, तो एक समर्थन जता रहा है. बिहार के समस्तीपुर से एक वाक्या सामने आया है जहां सीएए-एनआरसी के समर्थक और विरोधी समूह आपस में भिड़ गए और 15 लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी एएनआई ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें दोनों गुटों के लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं. फिलहाल घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

उधर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को CAA, NRC के खिलाफ बंद के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए. यह घटना जंगाली ब्लॉक के साहेबनगर गांव में हुई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बता दें 10 जनवरी से देश में संशोधित नागरिकता कानून लागू कर दिया गया है, जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को नागरिकता देने का प्रावधान है. इसमें मुस्लिम समुदाय को शामिल नहीं किया गया है, जिसके चलते इसका विरोध किया जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में शाहीन बाग समेत 1 दर्जन से अधिक जगहों पर लोग इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. शाहीन बाग में पिछले 43 दिनों से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके साथ ही देश के कई अन्य शहरों लखनऊ, पटना, हैदराबाद, मुंबई, सहित कई जगहों पर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली की बात करें तो यहां करीब दो दर्जन जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *