नई दिल्ली: पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला के बीच इन दिनों बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में जमकर नोकझोंक हो रही है. बीते एपिसोड में भी दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. शेफाली जरीवाला ने जहां पारस छाबड़ा के विग पर सवाल उठाया तो वहीं पारस ने भी उनपर पर्सनल अटैक किया. इन दोनों कंटेस्टेंट्स का झगड़ा ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा. सनी नाम के यूजर ने लिखा: पारस सलमान खान से डांट खाने के बाद भी अपनी सारी हदें पार कर रहा है. उनके इस ट्वीट पर शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागीने भी अपना रिएक्शन दिया है.
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने लिखा: “भाई आपको अंदाज भी नहीं है कि मैं कितना असहाय महसूस कर रहा हूं..उसकी मां और गर्लफ्रेंड कैसा महसूस करती होगी जब वो महिलाओं से ऐसा व्यवहार करता है? ऐसे लोग ये भूल जाते हैं कि उनकी मां और गर्लफ्रेंड भी एक महिला हैं. उसे प्रार्थना करनी चाहिए कि वो बिग बॉस के घर से बाहर ना निकले.”
पराग त्यागी (Parag Tyagi) के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा: शांत रहो! पराग! नासमझ लोग इसी तरह अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन करते है! उनके विचार ! यह उस व्यक्ति को नहीं बदलता है जिसके बारे में गलत तरीके से बात की जा रही है! गलत सभी बोल रहे हैं. यह दुख की बात है कि सभी एक दूसरे पर ताना मार रहे हैं!” गौहर खान ने इस तरह पराग त्यागी के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है.