नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर घमासान मचा हुआ है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी में जबरदस्त टक्कर चल रही है. मौजूदा राजनैतिक हालात को देखते हुए सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं, और हर कोई अपने ढंग से बात को रख रहा है. बॉलीवुड के सितारे भी अपना पक्ष रखने से पीछे नहीं रह रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी अकसर राजनीति और सामाजिक मसलों पर अपनी राय रखते हैं, और अब उनका राजनीति को लेकर किया गया तंज भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. जावेद जाफरी ने नेताओं को लेकर ट्वीट किया है. जावेद जाफरी के इस ट्वीट में सैमुअल एल. जैक्सन के कोट को राजनीति के संदर्भ में पेश किया गया है.
जावेद जाफरी ने ट्वीट किया है, ‘कुछ कह गए जनाब.’ जावेद जाफरी ने हॉलीवुड स्टार मॉर्गन फ्रीमैन की फोटो लगा रखी है, जिसपर लिखा है ‘अगर हम नेताओं को कम और टीचरों को ज्यादा पैसा दें तो हो सकता है भविष्य में ज्यादा स्मार्ट लोग होंगे और कम बेतुके कानून.’ हालांकि यह सैमुअल जैक्सन के कोट को अलग ढंग से पेश किया गया है क्योंकि जहां बात नेताओं और कानून की आ रही है, वहां सैमुअल ने रैपर्स और खराब म्यूजिक की बात कही है. इस तरह से इस कोट को भारतीय संदर्भ में बदलकर पेश किया गया है.
जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने इससे पहले भी महाराष्ट्र में हुए राजनैतिक उलटफेट को लेकर ट्वीट किया था, ‘मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं, क्या मैं ये कर सकता हूं? अगर नहीं तो चुनाव के बाद नेता अपनी पार्टी कैसे बदल लेते हैं?’ जावेद जाफरी ने इस पोस्ट को करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ऐसा सवाल जिसका कोई जवाब नहीं है